Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Coal India: एसईसीएल की 'नीट' कोचिंग योजना को कोयला मंत्रालय की मंजूरी, छात्रों को मिलेगा लाभ

Coal India: कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसके कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व  कार्यक्रम के तहत संचालित 'एसईसीएल के सुश्रुत' पहल को कोयला मंत्रालय ने अधिसूचित कर दिया है। कोयला कंपनी ने एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फ़ोटो
Advertisement

Coal India: कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसके कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व  कार्यक्रम के तहत संचालित 'एसईसीएल के सुश्रुत' पहल को कोयला मंत्रालय ने अधिसूचित कर दिया है।

कोयला कंपनी ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2023 में शुरू की गई इस पहल के तहत मेधावी छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' के लिए नि:शुल्क आवासीय कोचिंग दी जाती है। मंत्रालय ने इस योजना के लाभार्थियों के लिए 'आधार' प्रमाणीकरण सक्षम करने संबंधी राजपत्र अधिसूचना जारी की है।

Advertisement

अधिसूचना के तहत स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाभार्थियों तक पारदर्शी, कुशल और लक्षित तरीके से लाभ पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जो लाभार्थी 'आधार' का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके लिए वैकल्पिक सरकारी मान्य पहचान दस्तावेजों का प्रावधान भी रखा गया है।

Advertisement

कंपनी ने कहा कि यह राजपत्र अधिसूचना इस योजना को औपचारिक मान्यता देती है। कोयला सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्र में इस तरह की पहल के लिए पहली बार ऐसा कदम उठाया गया है, जो खनन क्षेत्रों में सामाजिक विकास में कोयला कंपनियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

एसईसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहान ने कहा, "यह अधिसूचना इस पहल की महत्वपूर्ण पहचान है, जो कोयला क्षेत्र के युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों में बदल रही है। यह सरकार के समावेशी और पारदर्शी विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है।"

बयान के मुताबिक, यह पहल पहले ही केंद्र के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पोर्टल पर सूचीबद्ध होने वाली कोयला क्षेत्र की पहली सीएसआर योजना बन चुकी है।

Advertisement
×