Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

CJP Protest : नाबालिगों को प्रदर्शन में क्यों लाया गया? CJP के विरोध पर उठे सवाल, पुलिस से शिकायत

मप्र : जंतर-मंतर प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर दीपके और अन्य के खिलाफ शिकायत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
New Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) supporters during a protest demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over alleged irregularities in the NEET examination, in New Delhi, Wednesday, July 22, 2026. (PTI Photo/Salman Ali)(PTI07_22_2026_000274A)
Advertisement

CJP Protest : खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन में नाबालिग लड़के-लड़कियों की कथित मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताते हुए इंदौर पुलिस की अपराध निरोधक शाखा में आज शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिकायत में इस प्रदर्शन में नाबालिगों की कथित मौजूदगी को लेकर कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके और इस समूह के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास समेत अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। मुंबई के निवासी फैजान अंसारी ने शिकायत में कहा कि जांच के जरिए पता लगाया जाए कि दीपके, दास या अन्य व्यक्ति नाबालिगों को प्रदर्शन में लाने, आमंत्रित करने, प्रोत्साहित करने या उनकी भागीदारी को सुगम बनाने में शामिल थे या नहीं।

Advertisement

अंसारी ने पुलिस से विरोध प्रदर्शन के फोटो-वीडियो, मीडिया साक्षात्कार, सार्वजनिक बयान, प्रदर्शन स्थल व इसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया सामग्री तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को संरक्षित करके उनकी जांच का अनुरोध किया है। अगर जांच में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है, संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि हमें अंसारी की शिकायत मिली है जो खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बता रहे हैं। शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉजपा की अगुवाई में युवाओं का विरोध प्रदर्शन 36 दिनों तक चला था। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था।

जब प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। कॉजपा ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार के साथ बातचीत के बाद 25 जुलाई को अपना राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन वापस ले लिया था।

Advertisement
×