Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

CJP Protest : जेल भेजकर दिखाइए... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर CJP का हल्लाबोल, अभिजीत दीपके ने फडणवीस को दी चुनौती

सीजेपी प्रमुख दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की चुनौती दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सीईसी) के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की शुक्रवार को चुनौती दी।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इतनी ''अक्षम'' है कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दो महीने के भीतर ही उन्हें एक और प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' सिर्फ एक नारा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'एक राष्ट्र, एक पार्टी' चाहती है।

Advertisement

दीपके ने दावा किया कि मतदाताओं के नाम हटाये जाने के बाद भाजपा ने उन राज्यों में जीत हासिल की, जहां मोदी लहर के दौरान भी नहीं जीती थी। सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार इस्तीफा दें और आपराधिक कार्रवाई का सामना करें। सीजेपी नेता सौरव दास ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने फिर बर्बरता की है और उन्होंने पुलिस को चेताया कि वह ''सुधर जाए, वरना हम सुधार देंगे''।

Advertisement

Advertisement
×