Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

CJP Protest : सुधर जाएं, वरना हम सुधार देंगे... प्रदर्शन के दौरान CJP नेता सौरव दास का तीखा बयान, दिल्ली पुलिस को चेतावनी

'ज्ञानू, इस्तीफा दो' : सीजेपी प्रदर्शन में नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

CJP Protest : सीजेपी नेता सौरव दास ने मुंबई में प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली पुलिस ने फिर बर्बरता की, सुधर जाएं, वरना हम सुधार देंगे।

बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाते हुए व्यंग्यात्मक मीम और फिल्मों के संवाद वाली तख्तियां लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी पहुंचे।

Advertisement

शिवाजी पार्क में पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में लगाए गए बैरिकेड और तेज गर्मी भी प्रदर्शनकारियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। शिवाजी पार्क के निवासियों के विरोध और दादर स्टेशन तक भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारी क्रांतिकारी नारों, गांधी के उद्धरणों और कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर थामे नजर आये। तिरंगे के साथ ''ज्ञानू, तुझा डेमोक्रेसी वर भरोसा नाय के?'', ''ज्ञानेश ब्रो, जस्ट रिजाइन'' और ''गद्दार ज्ञानू मस्ट गो'' जैसे नारे लिखे पोस्टर लिए स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा इलाके में जुटे।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को उठाने करने के लिए अनोखे तरीके भी अपनाए। सायन के छात्र मनीष मंडल ने 'मेलोडी' चॉकलेट के रैपर से बने आभूषण पहन रखे थे और ''फ्रॉड डिटर्जेंट पाउडर'' लिखा बैनर थाम रखा था। पुणे से आए एआईएसएफ से जुड़े समूहों ने पार्क की बाहरी सीमा के पास वाद्य यंत्र बजाते हुए ''चले जाओ'', ''वापस दो'' और ''बंद करो'' के नारे लगाकर प्रदर्शन में जोश भर दिया। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शन के मंच पर अहिंसा और सादगी से जुड़े उद्धरणों के साथ बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने वाले संदेश भी प्रदर्शित किए गए।

Advertisement
×