Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Chitfund Fraud: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एलयूसीसी घोटाले के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chitfund Fraud: सीबीआई ने उत्तराखंड में 800 करोड़ रुपये के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले के दो कथित मुख्य साजिशकर्ताओं को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 'लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' (एलयूसीसी) के एक लाख...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Chitfund Fraud: सीबीआई ने उत्तराखंड में 800 करोड़ रुपये के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले के दो कथित मुख्य साजिशकर्ताओं को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 'लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' (एलयूसीसी) के एक लाख से अधिक निवेशकों को आकर्षक मुनाफे का वादा कर उनसे करीब 800 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस घोटाले में उत्तराखंड पुलिस द्वारा 18 प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कथित मुख्य साजिशकर्ता किशन जैन और पंकज जैन फरार हो गए थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में ये मामले सीबीआई को सौंप दिए थे। सीबीआई के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, एजेंसी ने पता लगाया कि दोनों आरोपी मुंबई में है और उसने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

बयान में कहा गया, ''जांच दल के लगातार और गहन प्रयासों के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। इन प्रयासों में बड़ी संख्या में वित्तीय रिकॉर्ड का विश्लेषण, बैंक लेनदेन की जांच, मौखिक साक्ष्य जुटाना और देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर की गई जमीनी जांच शामिल है।''

प्रवक्ता ने कहा, ''अब तक की जांच में उत्तराखंड में लोगों को अप्रत्याशित पैमाने पर ठगे जाने की बात सामने आई है। बड़ी संख्या में निवेशकों  को एलयूसीसी की विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं में निवेश करने के लिए लुभाया गया।'' प्रवक्ता ने कहा कि इन जमाकर्ताओं द्वारा किया गया कुल निवेश लगभग 800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Advertisement
×