Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल के स्कूलों में पहली मार्च से बच्चे नहीं ला सकेंगे मोबाइल फोन

सुक्खू बोले-गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस कर रही सरकार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

शिमला, 5 फरवरी

हिमाचल प्रदेश में पहली मार्च से बच्चों के स्कूल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बृहस्पतिवार को बिलासपुर जिला के घुमारवीं में नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठा रही है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

Advertisement

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष एक मार्च के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगायेगी तथा स्कूल परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के पास मोबाइल पाया गया तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, मोबाइल जब्त किया जाएगा और उसके माता-पिता को स्कूल बुलाकर समझाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर तय एसओपी के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग जल्द ही मानक प्रक्रिया तैयार करेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार केवल नए स्कूल खोलने पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस कर रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स में भाग लेकर हिमाचल लौटी प्रदेश की बेटियों को राज्य सरकार रोजगार उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता हिमाचल प्रदेश टीम को 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही 69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल स्कूल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने राजस्थान की टीम को पराजित किया। हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में देशभर से आई 30 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने विजेता और रनर-अप टीमों को भी सम्मानित किया।

Advertisement
×