Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बच्चों पर Chandipura virus का खतरा, भाजपा सांसद ने वैश्विक टीका प्रयासों पर दिया जोर

Chandipura virus: भाजपा नेता बाबू भाई जेसंगभाई देसाई ने बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन रहे चांदीपुरा वायरस के बढ़ते प्रकोप पर सोमवार को राज्यसभा में चिंता जताते हुए इससे निपटने के लिए व्यापक स्तर पर सतर्कता और वैश्विक अभियान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

Chandipura virus: भाजपा नेता बाबू भाई जेसंगभाई देसाई ने बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन रहे चांदीपुरा वायरस के बढ़ते प्रकोप पर सोमवार को राज्यसभा में चिंता जताते हुए इससे निपटने के लिए व्यापक स्तर पर सतर्कता और वैश्विक अभियान चलाने की जरूरत रेखांकित की।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए अभी तक कोई विशेष दवा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में जागरूकता, निगरानी और समय पर उपचार बेहद जरूरी है।

Advertisement

उच्च सदन में देसाई ने कहा कि चांदीपुरा वायरस का संक्रमण विशेष रूप से बच्चों के लिए चिंताजनक है और इसके मामलों पर लगातार नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकारों, स्वास्थ्य संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मिलकर इस बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस वायरस के खिलाफ प्रभावी टीका विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जाना चाहिए। ''इसके लिए दवा और टीका बनाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने तथा अनुसंधान को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।''

भाजपा नेता ने कहा कि चांदीपुरा वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि संक्रमण के शुरुआती लक्षणों की पहचान, बचाव के उपायों और समय पर चिकित्सा सहायता लेने के संबंध में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए केवल स्थानीय स्तर के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए वैश्विक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को मिलकर इस वायरस के उपचार और रोकथाम के लिए शोध को आगे बढ़ाना चाहिए।

Advertisement
×