Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chhattisgarh Crime : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 14 आईईडी निष्क्रिय

टेकमेटला कुंजमपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक ध्वस्त

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो। पीटीआई
Advertisement

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक वन क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से लगाए गए 14 आईईडी शुक्रवार को निष्क्रिय कर दिए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो हथियार भंडारों का भी पता लगाया, जहां विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान रखा था।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन, सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई) की 204वीं बटालियन के कर्मियों ने उसूर थाना क्षेत्र के तहत ताडपाला हिल्स इलाके में चलाए गए नक्सल रोधी अभियान के तहत 14 आईईडी निष्क्रिय किए तथा दो हथियारों भंडार का पता लगाया।

Advertisement

गश्ती दल ने बीयर की बोतलों के अंदर छिपाए गए प्रेशर स्विच प्रणाली से लैस 13 आईईडी और लोहे के पाइप से निर्मित एक आईईडी बरामद किया, तथा ये सभी जमीन के नीचे बिछाए गए थे। सभी विस्फोटकों को मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ओर से अलग-अलग जगहों पर जमीन के नीचे बनाए गए दो हथियार भंडारों का भी पता लगाया, जिनमें प्लास्टिक के ड्रम और पॉलीथीन में विस्फोटक सामग्री व अन्य सामान छिपाकर रखा गया था।

Advertisement

दोनों हथियार भंडारों से बरामद की गई वस्तुओं में 13 डेटोनेटर, 11 किलोग्राम बारूद, प्लास्टिक के चार ड्रम, स्टील के दो ड्रम, लोहे के दो ड्रम, नक्सली वर्दी, जूते, टोपी, रस्सियां, सौर पैनल तथा माओवादी साहित्य शामिल है। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकमेटला कुंजमपारा क्षेत्र में निर्मित एक माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार को एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने मोदकपाल थाना क्षेत्र के पांगुर गांव में नक्सलियों द्वारा निर्मित छह माओवादी स्मारकों को भी ढहा दिया।

Advertisement
×