Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chhattisgarh: 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस वाहन का चालक भी शामिल; दो आरोपी हिरासत में

Chhattisgarh Gang Rape: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें पुलिस की आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chhattisgarh Gang Rape: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें पुलिस की आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में डायल-112 पुलिस हेल्पलाइन वाहन के चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

यह घटना 8 जनवरी की रात बैंकिमोंगरा थाना क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था। उसने उसे फोन कर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवती को बैंकिमोंगरा इलाके के एक सुनसान मकान में ले गए, जहां चालक सहित अन्य चार आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

घटना के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में पहले सिविल लाइंस थाना में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई थी, जिसे बाद में जांच के लिए बैंकिमोंगरा थाना स्थानांतरित कर दिया गया। कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि डायल-112 सेवा के निजी चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
×