Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chennai Central Express Derailment:  ओडिशा के जाजपुर में चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Chennai Central Express Derailment:  ओडिशा के जाजपुर जिले में जखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह 8:51 बजे हुआ, हालांकि इसमें किसी के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब। सोशल मीडिया
Advertisement

Chennai Central Express Derailment:  ओडिशा के जाजपुर जिले में जखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह 8:51 बजे हुआ, हालांकि इसमें किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही इस ट्रेन के एक एसी और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही भद्रक से राहत और बहाली टीम को मौके पर भेजा गया। रेलवे ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को उचित रूप से समायोजित किया जा रहा है और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Advertisement

Advertisement
×