Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Charkhi Dadri Firing: थाने के सामने फायरिंग में घायल हिसार का कीर्तिमान तोड़ा दम, 4 साथी अभी भी वेंटिलेटर पर

Charkhi Dadri Firing: सिटी पुलिस थाने के सामने 3 शूटरों ने स्कॉर्पियो पर की थी अंधाधूंध फायरिंग, कीर्तिमान के पैर और गर्दन पर लगी थीं 3 गोलियां, पुलिस रिकॉर्ड में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Charkhi Dadri Firing: चरखी दादरी में 6 अगस्त को सिटी पुलिस थाने के सामने हुई फायरिंग में घायल हिसार निवासी कीर्तिमान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कीर्तिमान को देर रात मृत घोषित कर दिया गया।

6 अगस्त को कीर्तिमान अपने 6 साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में कोर्ट में आया था। इसी दौरान सिटी पुलिस थाने के सामने 3 शूटरों ने गाड़ी सवार सभी 7 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में कीर्तिमान के पैर और गर्दन पर 3 गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में उसे पहले रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर वहां से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि हमले के बाद से कीर्तिमान होश में नहीं आ सका। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कीर्तिमान पर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement

फायरिंग में घायल अन्य युवकों में से 4 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
×