Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Char Dham Yatra Suspended: उत्ताराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित की गई

Char Dham Yatra Suspended: उत्ताराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड और ऑरेंज' अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक तस्वीर: पीटीआई
Advertisement

Char Dham Yatra Suspended: उत्ताराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड और ऑरेंज' अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई।

अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौजूदा मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

Advertisement

प्रशासन ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।

Advertisement

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए तथा किसी भी यात्री को तब तक आगे न भेजा जाए, जब तक मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए तीर्थयात्रियों तथा आम जनता तक समय पर और सही जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही, मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Advertisement
×