Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Char Dham Yatra : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी; चारधाम की यात्रा जल्द होगी शुरु, अब मोबाइल ऐप से करें रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए 6 मार्च से शुरु होगा आनलाइन पंजीकरण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Char Dham Yatra : उत्तराखंड में अगले माह शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज 6 मार्च की सुबह सात बजे तक होंगे जो मोबाइल ऐप के जरिए किए जा सकेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू होगा जिसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में काउंटर बनाए जाएंगे। इस वर्ष की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×