Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का संचालन फिर शुरू, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग दोबारा खोले गए

Char Dham Yatra: लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गयी चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर शुरू कर दी गयी। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा मार्गों की आवश्यक समीक्षा के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारु...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Char Dham Yatra: लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गयी चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर शुरू कर दी गयी। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा मार्गों की आवश्यक समीक्षा के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया गया है।

चारधाम यात्रा को सोमवार को स्थगित किया गया था। गढ़वाल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आयुक्त ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन या अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों या 'होल्डिंग एरिया' में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्वरूप ने कहा कि सभी विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
×