Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

CEC Post Dispute : कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- मोदी-शाह के इशारे पर काम कर रहे सीईसी

सीईसी का पद पर बने रहना संविधान पर हमला : कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
Advertisement

CEC Post Dispute : कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को पद से हटाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष द्वारा नया नोटिस जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनका पद पर बने रहना संविधान पर हमला है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हें नकारा नहीं जा सकता।

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि राज्यसभा के 73 विपक्षी सदस्यों ने सदन के महासचिव को भारत के राष्ट्रपति को संबोधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए एक नया नोटिस सौंपा है, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह मांग 15 मार्च 2026 को और उसके बाद उनके द्वारा किए गए कृत्यों और गलतियों के आधार पर सिद्ध दुराचार के आधार पर की गई है, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) को अनुच्छेद 124(4) के साथ पढ़ते हुए, साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की धारा 11(2) तथा न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के अंतर्गत आता है।

Advertisement

रमेश ने कहा कि अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नौ विशिष्ट आरोप हैं, जिन्हें बेहद विस्तार से दर्ज किया गया है और जिन्हें न तो नकारा जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया, ''उनका पद पर बने रहना संविधान पर हमला है। यह पूरी तरह शर्मनाक है कि वह अब भी पद पर बने हुए हैं, ताकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारों पर काम कर सकें।''

Advertisement
×