Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

CCS Meeting : पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, हर संभव मदद का आश्वासन

प्रधानमंत्री मोदी ने आम लोगों की महत्वपूर्ण जरूरतों का जायजा लिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति की एक विशेष बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और आम लोगों की महत्वपूर्ण जरूरतों की उपलब्धता का आकलन किया गया।

इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार, बैठक में मोदी ने संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। यह बैठक मंत्रालयों और विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने और पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में आगे की पहल पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।

Advertisement

उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा

प्रधानमंत्री ने उर्वरकों की स्थिति और खरीफ एवं रबी मौसम में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। उन्होंने गलत सूचना और अफवाहों को रोकने के लिए जनता तक प्रामाणिक जानकारी का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में आवश्यक वस्तुओं की स्थिर कीमतों को सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों और जमाखोरी एवं कालाबाजारी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement
×