Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

CBSE की सख्ती, कॉपी जांच की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई

अध्यापकों को संयम बरतने एवं परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने की सलाह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकनकर्ताओं को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया मंच पर टिप्पणियां, राय व्यक्त और अनुभव साझा कर रहे हैं। इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। उनसे संबंधित पक्षों हितधारकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है एवं अफवाहें भी फैल सकती हैं।

Advertisement

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा उस पर सख्त नियम (प्रोटोकॉल) लागू होते हैं। सार्वजनिक मंचों पर मूल्यांकन से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय को साझा करना बिल्कुल निषिद्ध है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन है।

Advertisement

इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। अध्यापकों को संयम बरतने एवं परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। बोर्ड सभी मूल्यांकनकर्ताओं से अपने कर्तव्य निर्वहन में गोपनीयता, गरिमा एवं पेशेवर अंदाज को बनाये रखने की आशा करता है।

Advertisement
×