Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

CBSE Result: रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं को लेकर छात्रों में बढ़ी रुचि

CBSE Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कहा कि अधिसूचित आवेदन अवधि के दौरान उसका, परिणाम के बाद की सेवाओं का पोर्टल पूरी तरह से काम कर रहा था और 1.6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 3.8 लाख...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

CBSE Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कहा कि अधिसूचित आवेदन अवधि के दौरान उसका, परिणाम के बाद की सेवाओं का पोर्टल पूरी तरह से काम कर रहा था और 1.6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 3.8 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किए।

सीबीएसई ने 'एक्स' पर एक बयान में कहा कि सरकारी तकनीकी एजेंसियों और आईआईटी की टीम की देखरेख में, अधिसूचित अवधि 2 से 7 जून तक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 'विंडो' पूरी तरह से चालू थी।

Advertisement

सीबीएसई ने कहा, ''उपरोक्त आवेदन अवधि के दौरान, 1.6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 3.8 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं से संबंधित अनुरोध सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए, जो अभ्यर्थियों द्वारा सेवाओं के व्यापक उपयोग को दर्शाता है।''

Advertisement

बोर्ड ने कहा कि परिचालन अवधि के दौरान दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों और साइबर खतरों को रोकने के लिए साइबर सुरक्षा टीम ने प्रणाली की लगातार निगरानी की। इसने यह भी कहा कि सीबीएसई की टीम ने हेल्प डेस्क और शिकायत निवारण चैनल के माध्यम से छात्रों को सहायता प्रदान की।

यह स्पष्टीकरण 'पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल' के कामकाज के संबंध में मीडिया की कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट के बीच आया है। कुछ छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान करते हुए, सीबीएसई ने कहा कि "रोल नंबर नहीं मिला" संदेश केवल तभी प्रदर्शित होता है जब कोई अभ्यर्थी परिणाम के बाद की सेवाओं के पहले चरण की प्रक्रिया- उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी आवेदन विंडो - में सफलतापूर्वक आवेदन नहीं किया होता है।

बोर्ड ने कहा, '' सीबीएसई ने 'पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल' के कामकाज को लेकर कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लिया है। कुछ छात्रों और अभिभावकों की शंकाओं को दूर करने के लिए यह सूचित किया जाता है कि 'रोल नंबर नहीं मिला' संदेश तब प्रदर्शित होता है जब किसी अभ्यर्थी ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की पहली चरण प्रक्रिया, अर्थात उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी आवेदन विंडो में, सफलतापूर्वक आवेदन नहीं किया होता है।''

बोर्ड ने कहा, ''जैसा कि पहले स्पष्ट रूप से बताया गया था, केवल वही अभ्यर्थी जिन्होंने पिछले चरण (उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी) में अपनी स्कैन की हुई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन किया था, वे ही अगले चरण-अवलोकित समस्याओं का सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन-का लाभ लेने के पात्र थे।'' सीबीएसई उस समय विवादों में घिर गया जब कक्षा 12 के कुछ छात्रों ने दावा किया कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां उनकी लिखावट से मेल नहीं खातीं, जिससे ओएसएम प्रणाली में संभावित विसंगतियों के बारे में चिंताएं बढ़ गईं।

Advertisement
×