Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित... लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 94.99% छात्राएं पास

सीबीएसई ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित किए, 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

CBSE 10th Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।" सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

बुधवार को घोषित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 93.70 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था। अधिकारियों ने बताया कि 94.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि कुल 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 22,1574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 14.7 लाख से अधिक छात्रों को 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है। इस वर्ष छात्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है। इस वर्ष 8,074 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

Advertisement

17 फरवरी से हुई थी परीक्षाएं

सीबीएसई ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की थीं। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे की सिंगल शिफ्ट में संपन्न हुई थीं। बोर्ड अब वेबसाइट पर ही पास प्रतिशत, जेंडर वार विवरण और राज्यों के प्रदर्शन का डेटा साझा करेगा।

25 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 25,08,319 छात्र उपस्थित हुए थे। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में 14,08,546 लड़के और 10,99,773 लड़कियां शामिल हैं। बोर्ड ने इन परीक्षाओं का सफल संचालन देशभर के 8,075 केंद्रों पर 83 विषयों में किया था।

इन वेबसाइट्स पर सीधे देखें रिजल्ट

  • results.cbse.nic.in

  • cbse.nic.in

  • cbseresults.nic.in

  • results.gov.in

  • digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

  • सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement
×