Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Cattle Smugglers Arrested: मवेशी तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 36 गौवंशीय पशु बचाए गए; तीन आरोपी गिरफ्तार

Cattle Smugglers Arrested: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने शुक्रवार को गौवंशीय पशुओं की कथित तस्करी की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए 36 मवेशियों को बचाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, पहली घटना में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Cattle Smugglers Arrested: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने शुक्रवार को गौवंशीय पशुओं की कथित तस्करी की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए 36 मवेशियों को बचाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार, पहली घटना में पुलिस की एक टीम ने जांच के दौरान लखनपुर में एक ट्रक को रोका। उन्होंने बताया कि ट्रक पंजाब से जम्मू की ओर जा रहा था और उसे जम्मू के बेली चराना निवासी मोहम्मद सलीम चला रहा था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान वाहन में 17 गौवंशीय पशु मिले, जिनमें आठ गाय और नौ बैल शामिल थे। पुलिस के अनुसार, सभी मवेशियों को बचा लिया गया और चालक को गिरफ्तार करके वाहन जब्त कर लिया गया। इस संबंध में लखनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

दूसरी कार्रवाई में बशोली में पुलिस की एक टीम ने बानी तहसील के सुंदरून निवासी अली हुसैन और सैफ अली को कथित तौर पर बिना वैध अनुमति के पैदल 19 गौवंशीय पशुओं को पंजाब ले जाते समय रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि सभी 19 मवेशियों को बचा लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में बशोली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कठुआ) मोहिता शर्मा की निगरानी में की गई दोनों कार्रवाइ में कुल 36 मवेशियों को बचाया गया, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक वाहन जब्त किया गया।

Advertisement
×