Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शराब सेवन नियमों का उल्लंघन : कनाडा की एअर इंडिया को चेतावनी

एअर इंडिया के एक पायलट को वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी करते समय गिरफ्तार किए जाने के एक सप्ताह बाद कनाडा की परिवहन एजेंसी ने विमानन कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि वह शराब सेवन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement
एअर इंडिया के एक पायलट को वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी करते समय गिरफ्तार किए जाने के एक सप्ताह बाद कनाडा की परिवहन एजेंसी ने विमानन कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि वह शराब सेवन से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करती है तो उसे दी गई उड़ान संबंधी अनुमति रद्द की जा सकती है।

परिवहन एजेंसी ‘ट्रांसपोर्ट कनाडा' ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि यह घटना 23 दिसंबर को हुई थी और वह एअर इंडिया एवं भारतीय विमानन अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि इसके संबंध में उचित कार्रवाई की जाए। ‘रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस' (आरसीएमपी) ने बताया कि यह गिरफ्तारी विमानन कंपनी के चालक दल के एक सदस्य से जुड़ी चिंताजनक सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की जाएगी।

Advertisement

हवाई अड्डे की एक प्रवक्ता ने बताया कि पायलट एअर इंडिया की वैंकूवर से दिल्ली के लिए निर्धारित दैनिक उड़ान की तैयारी कर रहा था। उसने बताया कि उड़ान में कई घंटे की देरी हुई, लेकिन बाद में यह सुरक्षित रवाना हो गई। विमान परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24' के अनुसार, 23 दिसंबर को वैंकूवर से वियना के रास्ते दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान का प्रस्थान समय अपराह्न तीन बजे तय था लेकिन यह वाईवीआर (वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) से रात 10 बजकर दो मिनट पर रवाना हुई। एअर इंडिया ने इस संबंध में टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोधों का तत्काल जवाब नहीं दिया।

Advertisement

Advertisement
×