Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Canada: सड़क हादसे में पंजाबी मूल की जेल वॉर्डन रमनदीप कौर मान सहित तीन लोगों की मौत

कैदी को ले जा रहे वाहन की हुई सीधी टक्कर, गांव गुढ़े (लुधियाना) की थीं रमनदीप कौर मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत एक्स अकाउंट Correctional Service
Advertisement

अल्बर्टा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पंजाबी मूल की जेल वॉर्डन सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना दोपहर उस समय घटी जब एडमंटन जेल विभाग का एक वाहन एक कैदी को लेकर जा रहा था और उसकी दूसरे वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एडमंटन इंस्टीट्यूशन फॉर विमेन की करेक्शनल ऑफिसर निकोले (निक) सर्बन और रमणदीप कौर मान के साथ-साथ हिरासत में मौजूद कैदी कियारा मूसवा की भी मौत हो गई।

मृतकों में लुधियाना जिले के गांव गुढ़े की रहने वाली 24 वर्षीय रमणदीप कौर मान भी शामिल हैं। रमणदीप कुछ साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा आई थीं। मैनिटोबा से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह करीब एक साल पहले एडमंटन में रहने लगी थीं। खेलकूद में गहरी रुचि रखने वाली रमणदीप को लगभग छह महीने पहले ही करेक्शनल सर्विस ऑफ कनाडा में वॉर्डन के रूप में नियुक्त किया गया था।

Advertisement

वाहन टक्कर में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक इसके असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। करेक्शनल सर्विस ऑफ कनाडा के कमिश्नर ने दोनों अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कियारा मूसवा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Advertisement

Advertisement
×