Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Canada PM India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी कल से भारत दौरे पर, पहला पड़ाव होगा मुंबई

Canada PM India Visit: यात्रा का उद्देश्य मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति प्रदान करना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मार्क कार्नी की फाइल फोटो।
Advertisement

Canada PM India Visit: भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच अगले सप्ताह होने वाली वार्ता दोनों देशों के बीच भविष्योन्मुखी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। कार्नी शुक्रवार से भारत की चार दिवसीय पर आएंगे, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भारत की पहली यात्रा होगी।

इस यात्रा का उद्देश्य मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति प्रदान करना है। वर्ष 2023 में कनाडा में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों में गंभीर तनाव आ गया था।

Advertisement

कनाडा के प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव मुंबई होगा, जहां वह विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शीर्ष भारतीय एवं कनाडाई कॉरपोरेट नेताओं, वित्तीय विशेषज्ञों और नवोन्मेषकों के साथ बातचीत करेंगे।

Advertisement

कार्नी रविवार को नयी दिल्ली पहुंचेंगे और दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच सोमवार को व्यापक वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जो पिछले साल जून में कनानास्किस और पिछले साल नवंबर में जोहानिसबर्ग में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी।

मंत्रालय ने कहा, ''यह दौरा सामान्य होते भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण चरण पर हो रहा है।'' विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ''दोनों देशों के प्रधानमंत्री पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त कर चुके हैं, जो एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशील मुद्दों पर पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक परस्पर पूरकता पर आधारित होगी।''

बयान के अनुसार, ''दोनों देशों के नेताओं के बीच होने वाली यह आगामी बैठक भारत तथा कनाडा के मध्य एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक प्रगति तथा साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।''

Advertisement
×