ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 जिंदा जले
: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एक निजी बस की ट्रक से टक्कर होने पर उसमें आग लग गयी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री...
: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एक निजी बस की ट्रक से टक्कर होने पर उसमें आग लग गयी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अनेक लोगों ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गयी है। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।’ फोटो : प्रेट्र
बांग्लादेश में नदी में गिरी बस, 24 की जान गयी
ढाका : बांग्लादेश में एक बस के परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश के दौरान नदी में गिर जाने से 24 लोगों की मौत हो गई। अनेक लोग लापता हैं। अधिकतर लोग ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे।
