BSF News: जम्मू में बीएसएफ के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की
BSF News: सीमा सुरक्षा बल के एक सहायक उपनिरीक्षक ने रविवार को यहां एक शिविर के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक लाल सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में पलौरा...
Advertisement
BSF News: सीमा सुरक्षा बल के एक सहायक उपनिरीक्षक ने रविवार को यहां एक शिविर के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक लाल सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में पलौरा स्थित बीएसएफ शिविर में तैनात थे और सुबह के समय उन्होंने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।
Advertisement
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह और हालात का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisement
अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि सिंह लगभग एक महीने की छुट्टी के बाद 13 जून को ड्यूटी पर लौटे थे।
Advertisement
×

