Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Bridge Collapse in Sikkim : सिक्किम में आफत की बारिश, पुल टूटने से गांवों का संपर्क ठप

लगातार हुई बारिश के बाद फी खोला पर बना पुल बह गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bridge Collapse in Sikkim : उत्तरी सिक्किम के जोंगू में रातभर हुई भारी बारिश के कारण एक पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात लगातार हुई बारिश के बाद फी खोला पर बना पुल बह गया, जिससे फिदांग से सांकलांग खंड पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

मंगन के अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारी नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। एक अधिकारी के अनुसार, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से दक्षिण सिक्किम के लिंगी इलाके के अपर काव खोला क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है।

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सिक्किम में एक से दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जबकि हिमालयी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के घायल होने या मौत की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

Advertisement
×