BRICS Justice Forum: दिल्ली में ब्रिक्स प्रधान न्यायाधीश मंच का आयोजन, सीजेआई सूर्यकांत करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
BRICS Justice Forum: ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के सुप्रीम कोर्टके प्रधान न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को एक साथ लाने वाले 'ब्रिक्स प्रधान न्यायाधीश मंच' की बैठक शुक्रवार को नयी दिल्ली में शुरू हुई। सुप्रीम कोर्टछह सितंबर तक...
BRICS Justice Forum: ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के सुप्रीम कोर्टके प्रधान न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को एक साथ लाने वाले 'ब्रिक्स प्रधान न्यायाधीश मंच' की बैठक शुक्रवार को नयी दिल्ली में शुरू हुई।
सुप्रीम कोर्टछह सितंबर तक चलने वाली इस मंच की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
सुप्रीम कोर्टने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि ''यह मंच हिस्सा लेने वाली न्यायपालिकाओं के बीच बातचीत और न्याय दिलाने, अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने, प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे समकालीन मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा।'' इसमें कहा गया है कि मंच के तहत होने वाली द्विपक्षीय मुलाकातों के हिस्से के तौर पर, भारत के मुख्य प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत उद्घाटन के दिन न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
सुप्रीम कोर्टने एक बयान में कहा कि मुख्य सत्र चार अहम क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे: मध्यस्थता और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक विवाद, मध्यस्थता फैसलों का सीमा-पार कार्यान्वयन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)और न्यायपालिका, तथा न्यायिक नेतृत्व और सतत विकास।

