Breakfast Diplomacy Talks: राहुल गांधी की अनवर इब्राहिम से मुलाकात, नाश्ते पर दोनों नेताओं ने की चर्चा
Breakfast Diplomacy Talks: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से रविवार को यहां मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका...
Breakfast Diplomacy Talks: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से रविवार को यहां मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं। कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की इब्राहिम के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद हुई है। मोदी और इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात यहां आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। मलेशिया ब्रिक्स समूह का साझेदार देश है।

