Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Border Firing: अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, असम के आठ लोग घायल, जांच जारी

Border Firing: असम के धेमाजी जिले में अंतरराज्यीय सीमा के पास सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

Border Firing: असम के धेमाजी जिले में अंतरराज्यीय सीमा के पास सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मिंगमंग बस्ती में हुई। उन्होंने कहा कि यह घटना असम की जमीन पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा कथित अतिक्रमण को लेकर जारी विवाद का परिणाम है।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार, सीमा पार से उपद्रवियों ने असम के निवासियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। घायलों की पहचान दुर्गेश्वर पाटिर, रोहित डोले, नागराज डोले, बिग्गेश्वर पाटिर, पामे पेगू, संजय तायंग, उत्पल डोले और जान डोले के रूप में हुई है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को गोगामुख ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में सात लोगों को गंभीर हालत में धेमाजी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।'

Advertisement
×