Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब की जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

ऑस्िट्रया और जर्मनी से आये ईमेल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बम की अफवाह के बाद बृहस्पतिवार को रोपड़ एवं आनंदपुर साहिब न्यायिक कांप्लेक्स के बाहर खड़े लोग। -दैनिक ट्रिब्यून
Advertisement

पंजाब की जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। इन ई-मेल के कारण बृहस्पतिवार को जिला अदालतों में कुछ घंटों के लिए काम भी बाधित हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि ये ई-मेल टोर और वीपीएन के जरिए ऑस्ट्रिया और जर्मनी में भेजे गए थे। विशेष डीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि ईमेल भेजने वालों ने बम की धमकी वाले संदेश भेजते समय अपनी पहचान छिपाने के लिए टोर और वीपीएन का इस्तेमाल किया।

डीजीपी ने कहा, ‘हमने केंद्र सरकार को लिखा है कि दोनों देशों के साथ इसकी जांच करवाई जाए।’ पुलिस के अनुसार लुधियाना, रोपड़, फिरोजपुर, मनसा और मोगा की जिला अदालतों को धमकी भरे ईमेल मिले। न्यायिक परिसरों को खाली करा लिया गया और बड़े पैमाने पर तलाशी के लिए बम दस्ते को तैनात किया गया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आनंदपुर साहिब न्यायिक परिसर को भी खाली करा लिया।

Advertisement

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में एक समारोह में कहा कि जल्द ही ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ की तर्ज पर गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर युद्ध शुरू किया जाएगा।

Advertisement

इनपुट : (वीरेंद्र प्रमोद/निस, लुधियाना/राजीव तनेजा/हप्र )

Advertisement
×