Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Bomb Threat: बेंगलुरु-अहमदाबाद इंडिगो उड़ान में बम होने की झूठी सूचना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bomb Threat: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की झूठी धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6ई-6423 को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Bomb Threat: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की झूठी धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6ई-6423 को 16 जुलाई की रात आठ बजे बेंगलुरु से रवाना होना था। उड़ान के निर्धारित प्रस्थान से कुछ समय पहले शाम करीब सात बजकर 35 मिनट पर चालक दल के एक सदस्य को विमान के अगले शौचालय में एक पर्चा मिला, जिस पर हाथ से लिखा था, ''डोन्ट गो। बम है, प्लीज।''

Advertisement

पर्चा मिलने के बाद विमानन सुरक्षा से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं  के तहत तत्काल कार्रवाई की गई और विमान की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इंडिगो ने 'केआईएएल' हवाई अड्डा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि इस धमकी के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ तथा यात्रियों, चालक दल और एयरलाइन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई।

Advertisement

एयरलाइन ने शिकायत में अनुरोध किया कि मामले की विस्तृत जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके मकसद का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
×