Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Bomb Threat : दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप, खाली कराया गया लोक नायक भवन

खान मार्केट के पास बम अलर्ट, मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Bomb Threat : दिल्ली में खान मार्केट के पास स्थित लोक नायक भवन को बुधवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी मिली जिसके बाद परिसर को खाली कराया गया और कई आपात दलों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई।

पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" उन्होंने कहा तलाशी अब भी जारी है।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसका बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं। लोक नायक भवन में सरकार के कई कार्यालय हैं। इस बीच, दिल्ली विधानसभा को मंगलवार को एक और धमकी भरा ईमेल मिला।

Advertisement

यह पिछले महीने बजट सत्र के बाद से छठा ईमेल है। नई धमकी में कहा गया है कि परिसर में पांच आरडीएक्स बम लगाए गए हैं। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। हिंदी में लिखे इस ईमेल को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को संबोधित किया गया है।

Advertisement
×