Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BJP vs Congress : क्या अब खर्च करने से पहले पीएम मोदी परमिशन लेनी होगी?... आखिर ऐसा क्यों बोले जयराम रमेश

प्रधानमंत्री की अपील पर कांग्रेस ने कहा- देश तैयार रहे, बचत मोड ऑन होने वाला है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

BJP vs Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को लेकर सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। कांग्रेस ने इसे सिर्फ एक सामान्य संदेश मानने से इनकार करते हुए दावा किया है कि इसके पीछे आने वाले कठिन आर्थिक फैसलों की आहट छिपी हो सकती है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति सरकार के दावों और प्रचार से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।

उनका कहना है कि अब हिसाब-किताब का समय आ गया है और आने वाले दिनों में महंगाई, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी तथा खर्चों में कटौती जैसे सख्त कदम देखने को मिल सकते हैं, जिनके लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कटाक्ष किया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कल हैदराबाद से देशवासियों से की गई अपील के निम्नलिखित अर्थ हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आधिकारिक आंकड़ों और प्रधानमंत्री तथा उनके साथियों द्वारा अब तक किए जा रहे दावों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर है।

Advertisement

ईंधन की कीमतों में वृद्धि सहित सख्ती से खर्च कम करने के उपायों का दौर आने वाला हो सकता है, और उन्हें अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। यह बात लंबे समय से स्पष्ट है कि जमीन पर आर्थिक हालात-जो वास्तविक मजदूरी में ठहराव, परिवारों पर बढ़ते कर्ज और रोजगार पैदा करने वाले निजी निवेश में गति की कमी जैसी स्थितियों में दिखाई देते हैं-मोदी सरकार के प्रचार से बिल्कुल अलग हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध के प्रभाव और पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने रविवार को कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। जब आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव होता है, तो संकट से निपटने के विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

Advertisement
×