Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BJP vs Congress : हर दिन संविधान पर हमला हो रहा… राहुल गांधी का BJP-RSS पर बड़ा आरोप

भाजपा-आरएसएस 24 घंटे संविधान पर हमला कर रहे: राहुल गांधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

BJP vs Congress : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) मिलकर हर दिन संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने संविधान को डॉ. बीआर आंबेडकर व महात्मा गांधी की ''आवाज का प्रतिनिधित्व'' करने वाला दस्तावेज बताते हुए इसकी रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्य वक्ताओं को सुनते हुए मैंने महसूस किया कि हम वीरा पासी और डॉ. आंबेडकर को याद तो करते हैं लेकिन उस विचारधारा की ठीक से रक्षा नहीं हो रही है जिसके लिए वे खड़े थे।

उन्होंने कहा कि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत गणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ''दिन-रात संविधान पर हमला'' कर रहे हैं। अंबानी और अदाणी जैसे बड़े उद्योगपतियों के हितों को देश की कीमत पर प्राथमिकता दी जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि ईंधन की खपत कम करने, सोना खरीदने से बचने और विदेश यात्राएं घटाने की बात महंगाई बढ़ने के संकेत हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में महंगाई तेजी से बढ़ेगी। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्यान्न-हर चीज की कीमत बढ़ेगी। लोगों से विदेश यात्रा से बचने की अपील करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री के पांच देशों की यात्रा पर निकलने को लेकर भी राहुल गांधी ने उनकी आलोचना की। डॉ. आंबेडकर, वीरा पासी और महात्मा गांधी को याद करना तभी सार्थक है, जब उनकी विचारधारा की रक्षा की जाए। सिर्फ उनकी प्रतिमाओं के सामने हाथ जोड़ना काफी नहीं है। अगर आप बाहर जाकर उनकी विचारधारा के खिलाफ काम करते हैं, तो उसका कोई मतलब नहीं है।

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में समानता और न्याय के आदर्शों की रक्षा सामूहिक रूप से की जानी चाहिए। 21वीं सदी के वीरा पासी, आंबेडकर और गांधी आप लोगों के बीच से ही निकलेंगे। वे आसमान से नहीं आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने ''लोगों की जेब और घरों से सारा पैसा निकाल लिया। संविधान में निहित सार्वजनिक क्षेत्र, आरक्षण और स्वतंत्र न्यायपालिका जैसी व्यवस्थाओं को ''नरेन्द्र मोदी, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह और आरएसएस ने खत्म कर दिया है'' और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया की अवधारणा को भी इन ताकतों ने ''समाप्त'' कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक व्यक्ति-एक वोट की संवैधानिक व्यवस्था को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण और ''करोड़ों वोट'' हटाकर कमजोर किया जा रहा है। जो लोग उन्हें वोट नहीं देते, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं… संविधान पर 24 घंटे हमला हो रहा है। हालांकि, अब सच्चाई सामने आ रही है और ''कोई नहीं बचेगा।'' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होगी, जिससे बड़ा आर्थिक झटका लगेगा। आने वाले महीनों में इससे महंगाई बढ़ेगी। आशंका है कि आपने अपने जीवन में ऐसी महंगाई पहले कभी न देखी हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "जो लोग आंबेडकर की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, वे उनकी विचारधारा को भूल जाते हैं। वे उसकी रक्षा नहीं करते। जब विचारधारा पर हमला हो, तब उसकी रक्षा की जानी चाहिए। आप अभी ताली बजा रहे हैं, लेकिन जब संविधान को फाड़ा जाता है, तब आप चुप रहते हैं। संविधान कहता है कि भारत सबका है, किसी जाति, व्यक्ति, अरबपति या संगठन का नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था उद्योगपतियों अदाणी और अंबानी के साथ-साथ अमेरिका को सौंप दी है।

उन्होंने कहा कि देश एक बड़े "आर्थिक तूफान" की ओर बढ़ रहा है। केवल नारों से कुछ हासिल नहीं होगा। सिर्फ हाथ जोड़ने से काम नहीं चलेगा। आपको डटे रहना होगा और लड़ना होगा। जब वे लौटकर भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं से मिलें, तो उन्हें खुले तौर पर बताना चाहिए कि उनके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन ने देश को धोखा दिया है। भाजपा और आरएसएस ने देश बेच दिया, संविधान, आंबेडकर, वीरा पासी और महात्मा गांधी पर हमला किया है।

Advertisement
×