BJP vs Congress : जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम... बंगाल नियुक्ति पर भड़के राहुल गांधी, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा-ईसी के 'चोर बाजार' में जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम: राहुल
BJP vs Congress : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग के "चोर बाजार" में जो जितनी बड़ी चोरी करेगा, उसे उतना बड़ा इनाम मिलेगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा-निर्वाचन आयोग के "चोर बाजार" में - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।" अग्रवाल को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक रहे सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया।
दरअसल, मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल सरकार में मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक रहे सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक नियुक्तियां सरकार की प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं और इसमें किसी तरह की गलत बात नहीं है। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस चुनावों में हार के बाद लगातार निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

