Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BJP vs Congress LPG Row: LPG की कमी की खबरों पर बोलीं कंगना रणौत- अफवाहों पर न करें विश्वास

BJP vs Congress LPG Row: भाजपा सांसदों ने कहा- देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कंगना रणौत। वीडियोग्रैब एएनआई एक्स
Advertisement

BJP vs Congress LPG Row: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के असर से देश के कई हिस्सों में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया।

संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि एलपीजी को लेकर फैल रही खबरें अफवाह हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पूरे देश में अभी अफवाह फैलाई जा रही है।

Advertisement

Advertisement

उन्होंने आश्वासन दिया है कि ऐसी स्थिति आने नहीं दी जाएगी। हमें उनका विश्वास भी करना होगा और उन्हें मौका भी देना होगा।”

यह भी पढ़ें: LPG की कमी से केरल में 40% रेस्तरां बंद होने के कगार पर, तेलंगाना में बुकिंग सिस्टम प्रभावित

वहीं, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा कि देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने सही कहा है। देश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उत्पादन भी बढ़ाया गया है। विपक्ष देश में अव्यवस्था का माहौल पैदा करना चाहता है।”

इस मुद्दे पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra) ने भी कहा कि वैश्विक संकट का असर भारत के नागरिकों पर न पड़े, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और जहां भी जरूरत है वहां उत्पादन बढ़ाने के कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
×