Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रियंका गांधी पर BJP का पलटवार, बताया ‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’

BJP vs Priyanka: गाजा को लेकर की गई टिप्पणी पर किया BJP ने पलटवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

BJP vs Priyanka: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें ''भारतीय राजनीति की महिला गजनी'' करार दिया और कांग्रेस नेता पर गाजा में कथित नरसंहार पर ''अपनी सुविधा के अनुसार आक्रोश'' व्यक्त करने का आरोप लगाया।

'महिला गजनी' का यह संदर्भ 2008 की हिंदी फिल्म 'गजनी' के एक पात्र से प्रेरित है जिसकी याददाश्त बार-बार चली जाती है और उसे सिर्फ कुछ देर ही बातें याद रहती हैं। BJP ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी को गाजा में मानवीय संकट दिखता है लेकिन वह इस्राइल में सात अक्टूबर के हमलों को भूल गई हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM के इस्राइल दौरे पर कांग्रेस ने कहा, दुनिया कर रही नेतन्याहू की आलोचना, मोदी जा रहे गले लगाने

Advertisement

यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले उन पर निशाना साधा और उम्मीद जताई कि वह इस्राइल की संसद 'नेसेट' को संबोधित करते हुए गाजा में हुए 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करेंगे।

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भारत को निश्चित रूप से दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना होगा।

प्रियंका की इन टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 'एक्स' पर लिखा, ''भारतीय राजनीति की 'महिला गजनी' वापस आ गई हैं!'' भाटिया ने कांग्रेस नेता की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह 'फलस्तीन' लिखा हुआ बैग लिए खड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ''संसद में 'फलस्तीन' लिखा हुआ बैग ले जाना तो आसान है लेकिन सात अक्टूबर को 1,200 से अधिक निर्दोष लोगों के नरसंहार, महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की निंदा करने का नैतिक साहस दिखाना प्रियंका गांधी के लिए स्पष्ट रूप से बहुत मुश्किल है।''

भाटिया ने कहा कि ऐसे कृत्यों की निंदा करने के लिए बहुत नैतिक साहस की आवश्यकता होती है और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना पड़ता है। उन्होंने कहा, ''आप भले ही गांधी उपनाम का इस्तेमाल करती हों, लेकिन आपमें दृढ़ विश्वास और साहस की कमी है।''

मोदी की इस्राइल यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करना है। नौ वर्षों में यह उनकी इस्राइल की दूसरी यात्रा है।

Advertisement
×