Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bihar News : मधेपुरा में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे हुए बीमार, मामले की जांच शुरू

भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी आने लगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bihar News : बिहार में मधेपुरा जिले के एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को मधेपुरा सदर प्रखंड में करु टोला के मध्य विद्यालय में हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी आने लगी तथा उन्होंने पेट दर्द और चक्कर आने की भी शिकायत की।

Advertisement

स्थानीय लोगों का दावा है कि खाने में छिपकली गिर गई थी। बच्चों को तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

Advertisement
×