Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

NEET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: पटना में तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़ी पानी की बौछार

जेपी गोलंबर से लोक भवन तक निकाले गए राजद के विरोध मार्च को पुलिस ने बैरिकेड और वाटर कैनन से रोका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पटना में, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव मीडिया से बात करते हुए। पीटीआई फोटो
Advertisement

बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में हालिया पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को मार्च निकाल रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को पटना में हिरासत में ले लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने यह जानकारी दी।

यादव को आयकर चौराहे के पास पुलिस वाहन में ले जाया गया। पुलिस वाहन में बैठाए जाने के दौरान यादव ने आरोप लगाया, ''सरकार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक हो रहे हैं।''

Advertisement

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन में यहां जेपी गोलंबर से लोक भवन के लिए विरोध मार्च निकाला। मार्च के रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश कर रहे राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की। इस दौरान यादव भी मौजूद थे।

Advertisement

राजद सांसद मनोज झा ने 'पीटीआई-भाषा' वीडियो से कहा, ''जेन जी की भावनाओं को समझना जरूरी है। बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने एके-47 राइफलों का इस्तेमाल किया और दिल्ली में ईमानदार एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग करने पर उनके खिलाफ पैलेट गन और कील लगे डंडों का इस्तेमाल किया गया।'' उन्होंने कहा, ''हम यह मार्च इन सभी पहलुओं को बिहार के राज्यपाल के संज्ञान में लाने के लिए निकाल रहे हैं।''

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि प्रदर्शनकारी लोक भवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। राजद के मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा किया कि यह तेजस्वी यादव का ''करियर बचाने'' के लिए निकाला गया मार्च है।

सरावगी ने आरोप लगाया, ''वह छात्र, क्रिकेटर और राजनेता के रूप में विफल रहे हैं। अब वह ऐसे मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बिहार सरकार पहले ही सुलझा चुकी है।'' पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बिहार के राज्यपाल से मिलने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement
×