Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bihar Flood Crisis: हर साल बाढ़, हर बार तबाही... राहुल गांधी ने BJP से पूछा- आखिर 17 साल में बदला क्या?

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ को लेकर रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उसकी 'डबल इंजन' सरकार को बताना चाहिए कि हर साल आने वाली इस त्रासदी से निपटने के लिए उसने पिछले 17 वर्षों में क्या किया है।

जमीनी स्तर पर वास्तव में क्या बदलाव आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है।

Advertisement

लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है।

Advertisement

हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार बताए - पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? जमीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।

Advertisement
×