Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bhopal Accident: भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Bhopal Accident: मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली पिकअपट से टकराई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bhopal Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

सेन ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement

क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
×