Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bengaluru News : ड्रिंक एंड ड्राइव का मिला नोटिस, ट्रक चालक ने फांसी लगा की आत्महत्या; जांच जारी

विस्तृत जांच में सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bengaluru News : बेंगलुरु में पुलिस की नियमित जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने की जांच 'पॉजिटिव' पाए जाने आने के बाद एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को रात करीब 11 बजे जेपी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के पास यातायात पुलिस ने तमिलनाडु में पंजीकृत एक ट्रक को जांच के लिए रोका। चालक की शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया और उसे नोटिस जारी किया गया।

Advertisement

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उसी ट्रक के चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच में सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
×