Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bengaluru Father Kills Daughters : बेंगलुरु के होटल में पत्नी पर शक के चलते पिता ने दो बेटियों को मारा, आत्महत्या की कोशिश

पांच और 10 साल की बेटियों की गला घोंटकर हत्या का आरोप, सुसाइड नोट में वैवाहिक विवाद का जिक्र

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Bengaluru Father Kills Daughters : बेंगलुरु के एक होटल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पांच और 10 साल की दो नाबालिग बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में वैवाहिक विवाद और पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक जताया गया है। हालांकि, पुलिस हत्या के वास्तविक कारण की जांच कर रही है।

होटल सुरक्षा प्रबंधक ने पुलिस को दी सूचना

उत्तर-पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि होटल के सुरक्षा प्रबंधक ने दो बच्चियों की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चियां मृत मिलीं, जबकि उनका पिता गंभीर हालत में था। होटल के सुरक्षा कर्मियों ने उसे मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर दोनों बच्चियों का गला घोंटा। पुलिस को मिले नोट में उसने पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद और उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह जताया है। डीसीपी ने कहा कि नोट में किए गए दावों की पुष्टि की जा रही है और हत्या के सही कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×