Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bengal SIR : ममता बनर्जी बोलीं- मतदाता सूची से नागरिकों के नाम हटाए जाने के खिलाफ जारी रखूंगी लड़ाई

मैं किसी का भी नाम हटाए जाने के खिलाफ हूं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bengal SIR : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में नागरिकों के नाम हटाए जाने के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का बुधवार को संकल्प लिया और कहा कि उन्हें आशंका है कि तार्किक विसंगतियों का हवाला देते हुए 80 लाख से अधिक नाम हटाने की साजिश रची जा रही है।

एसआईआर के पहले चरण के बाद 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए बनर्जी ने कहा कि तार्किक विसंगतियों के बहाने, 14 फरवरी तक कम से कम 20 लाख और वास्तविक मतदाताओं को गुपचुप तरीके से मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया।

Advertisement

यहां अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दो लाख अतिरिक्त मतदाताओं के नाम हटाकर अंतिम मतदाता सूची से 80 लाख नाम हटाने की साजिश रची जा रही है।

Advertisement

उन्होंने लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के निर्वाचन आयोग के कदम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद, आयोग ने व्हाट्सऐप पर नियमित रूप से निर्देश जारी किए हैं। मुझे न्याय चाहिए।

मैं किसी का भी नाम हटाए जाने के खिलाफ हूं... इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पीड़ित हिंदू हैं या मुसलमान, या किसी अन्य समुदाय से हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना करूंगी, उनके साथ खड़ी रहूंगी और उनके लिए लड़ूंगी। मैं कहना चाहती हूं, जियो और जीने दो।

Advertisement
×