Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बंगाल रिकॉर्ड मतदान, एग्जिट पोल में ममता पर मोदी भारी

असम में भाजपा की हैट्रिक का अनुमान ; केरल-तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की जीत के आसार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कोलकाता में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने के लिए कतार में लगी महिलाएं। -एएनआई
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों के चुनाव में आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 फीसदी मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में शाम 7.45 बजे तक 91.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि पहले चरण में 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतदान करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

पश्चिम बंगाल समेत देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को बंगाल में निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है। असम में भाजपा की हैट्रिक के संकेत हैं। दूसरी तरफ, केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है। हालांकि, ‘एक्सिस माय इंडिया’ का अनुमान है कि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके बड़ा उलटफेर करने जा रही है।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। केरल, असम, पुडुचेरी में 9 अप्रैल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था।

Advertisement

‘पोल डायरी’, ‘मैट्रिज’ और ‘पी-मार्क’ के सर्वे के अनुसार भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता में आ सकती है। वहीं ‘पीपुल्स प्लस’ और ‘जनमत पोल्स’ के सर्वे में कहा गया है कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता बरकार रख सकती है। असम को लेकर सभी सर्वेक्षणों में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, केरल के लिए लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों ने सत्ता से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत की संभावना जताई है। तमिलनाडु में अधिकतर सर्वेक्षणों ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जताया है। पुडुचेरी को लेकर ज्यादातर सर्वेक्षण का अनुमान है कि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) की अगुवाई वाले राजग गठबंधन को बहुमत मिल सकता है।

प. बंगाल कुल सीटें 294, बहुमत 148

एजेंसी भाजपा तृणमूल कांग्रेस

पोल डायरी 142-171 99-127

मैट्रिज 146-161 125 से 140

पी-मार्क 150-175 118-138

जनमत पोल्स 80-90 195-205

पीपुल्स प्लस 95-110 177-187

असम कुल सीटें 126, बहुमत 64

भाजपा+ कांग्रेस+

एक्सिस माय इंडिया 88-100 24-36

मैट्रिज 85-95 25-32

जनमत पोल्स 87-98 29-30

जेवीसी 88-101 23-33

केरल कुल सीटें 140, बहुमत 71

एलडीएफ यूडीएफ

एक्सिस माय इंडिया 49-62 78-90

पीपुल्स प्लस 55-65 75-85

वोट वाइब 58-68 70-80

पीपुल्स इनसाइट 58-68 66-76

तमिलनाडु कुल सीटें 234, बहुमत 118

द्रमुक+ अन्नाद्रमुक+ टीवीके

एक्सिस माय इंडिया 92-110 22-32 108-120

पीपुल्स प्लस 125-145 65-80 18-24

मैट्रिज 122-132 87-100 10-12

Advertisement
×