Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bengal Elections : बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

सिंगूर सीट से अरूप कुमार दास और हरिपाल सीट से मधुमिता घोष को मैदान में उतारा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bengal Elections : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 19 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें सिंगूर सीट से अरूप कुमार दास और हरिपाल सीट से मधुमिता घोष को मैदान में उतारा गया है।

सूची के मुताबिक, रथींद्र नाथ बोस कूचबिहार दक्षिण से, चित्रजीत रॉय इस्लामपुर से, रत्ना देबनाथ पानीहाटी से और बिप्लब मंडल हावड़ा मध्य से चुनाव लड़ेंगे। शंकर गुच्छैत को मेदिनीपुर सीट से, अनिल सिंह नैहाटी से, सुबीर नाग चुंचुरा से और दीपांजन चक्रवर्ती उत्तरपाड़ा से टिकट दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाला है। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×