Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Beas Satsang Special Trains : ब्यास सत्संग के लिए रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें

6 सितंबर से शुरू होगी विशेष सेवा, सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के बीच चलेंगी ट्रेनें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Beas Satsang Special Trains :  ब्यास में होने वाले सत्संग में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन और सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर के बीच चलेंगी। दोनों ट्रेनों का अम्बाला मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

6 सितंबर को ब्यास से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 04452 ब्यास-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 6 सितंबर को ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी। इसका ठहराव अंबाला कैंट समेत निर्धारित स्टेशनों पर रहेगा। श्रद्धालु यात्रा से पहले रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी जांच सकते हैं।

Advertisement

सहारनपुर से 11 और 18 सितंबर को रवाना होगी

ट्रेन संख्या 04565/04566 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर स्पेशल एक्सप्रेस 11 और 18 सितंबर को सहारनपुर से ब्यास के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 13 और 20 सितंबर को ब्यास से सहारनपुर के लिए रवाना होगी।

Advertisement

इस ट्रेन का ठहराव यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, सानेहवाल, लुधियाना और जालंधर सिटी समेत निर्धारित स्टेशनों पर रहेगा।

रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए संबंधित स्टेशनों पर प्रचार-प्रसार और पर्याप्त टिकट चेकिंग स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से जरूर जांच लें।

Advertisement
×