Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bathinda Crime : नशे की लत में रिश्तों का कत्ल, बठिंडा में बेटे ने पिता पर गाड़ी चढ़ाकर ली जान

नशे के लिए बेची थी वाशिंग मशीन, फटकार मिलने पर वारदात को दिया अंजाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलिस की हिरासत में आरोपी बेटा।
Advertisement
Bathinda Crime :  बठिंडा जिले के गांव सींगो में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नशे की लत में अंधे एक युवक ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बठिंडा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का राजफाश करते हुए 21 वर्षीय आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, तीन मई को थाना तलवंडी साबो को सूचना मिली थी कि जंटा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और उनका शव सिविल अस्पताल मानसा में है। जांच के दौरान मृतक के बड़े बेटे गुरजिंदर सिंह के बयान ने मामले की दिशा बदल दी। गुरजिंदर ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई गुलाब सिंह ने रंजिश के चलते जानबूझकर बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर पिता की हत्या की है।

Advertisement

फटकार बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब सिंह नशे का आदी है। उसने कुछ समय पहले घर की वाशिंग मशीन चोरी कर नशे की पूर्ति के लिए बेच दी थी। इस हरकत से परेशान होकर उसके पिता जंटा सिंह ने गांव के गणमान्य व्यक्ति डोगर सिंह को इसकी जानकारी दी थी। डोगर ने गुलाब सिंह को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई थी।

Advertisement

इसी बात की रंजिश रखते हुए गुलाब सिंह ने 2 मई को अपने पिता और डोगर सिंह पर जानलेवा हमला करने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। इस हमले में जंटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डोगर सिंह और सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी बठिंडा के दिशा-निर्देशों पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को काबू किया। हालांकि आरोपी का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन नशे की पूर्ति और रंजिश के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement
×