Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Baramati Plane Crash : अजित पवार का अंतिम संस्कार कल, PM मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Baramati Plane Crash : महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजित पवार की सुबह एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement

अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है। मुंबई से बुधवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद हुए हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अजित पवार के अलावा, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं।

Advertisement

पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा (मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य) और दो बेटे पार्थ एवं जय हैं। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन के बाद बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

Advertisement
×