Baramati Plane Crash : बारामती विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंची AAIB की टीम, फॉरेंसिक जांच शुरू
अधिकारी ने और अधिक जानकारी देने से कर दिया इनकार
Advertisement
Baramati Plane Crash : वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की एक टीम वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित 'लीयरजेट 45' विमान हादसे की फॉरेंसिक जांच शुरू करने के लिए बारामती में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है।
बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। एएआईबी के अधिकारी ने बताया कि जांच टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। वे जांच में जुट गए हैं। हालांकि, अधिकारी ने और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Advertisement
इससे पहले दिन में, एएआईबी को हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा गया। बुधवार सुबह, 16 साल पुराना और मध्यम आकार का विमान दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
Advertisement
Advertisement
×

